प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। यूपी पुलिस में कार्यरत सीओ विजय नारायण मिश्र, दरोगा दीपक दूबे और सिपाही कृष्णकांत छह वर्ष से फरार हैं। विभाग को यह तीनों पुलिसकर्मी खोजे नहीं मिल रहे हैं। करीब सात वर्ष पूर्व गोरखपुर की एक अदालत ने इनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। इसके एक साल बाद इन पुलिस कर्मियों को फरार घोषित कर इनके परिसम्पत्तियों को कुर्क करने का आदेश दे चुका है, लेकिन गोरखपुर जिले की पुलिस अभी तीनों में से किसी को भी खोज नहीं पाई है। अब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आगामी सात सितंबर को उनकी अदालत में पेश करने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा है। जानकारी के मुताबिक, गोला थाना क्षेत्र के मेहणा गांव निवासी अमित कुमार शुक्ला पेशे से अधिवक्ता हैं। जमीन के एक मामले में उनके मुवक्किल को 26 दिसंबर 2012 को थाना बड़हलगंज की पुलिस थाने पर बुलाई। जमीन के मुकदमे में सुलह कर लेने के लिए दबाव बनाने लगे। थानाध्यक्ष ने उस व्यक्ति से अपने वकील को भी बुलाने को कहा। अधिवक्ता जब थाने पर पहुंचे तो वहां एसओ और सीओ मौजूद थे। उन्होंने अमित कुमार शुक्ला एडवोकेट से कहा कि अपने क्लाइंट विनोद कुमार से 50 हजार रुपये दिला दीजिए, हम कब्जा दिला देंगे। इसका अमित कुमार शुक्ला ने विरोध किया और कहा कि घूस नहीं दूंगा। इसी बात पर उक्त तीनों पुलिस कर्मियों ने अमित कुमार शुक्ला को गाली देते हुए मारपीट कर बंद कर दिया और 107/116 में चालान कर दिया। उन्होंने कोर्ट में परिवाद दाखिल किया। न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध सबूतों के आधार पर उक्त तीनों पुलिस कर्मियों को विचारण के लिए तलब किया, तभी से अभियुक्त हाजिर नहीं हो रहे हैं और फरार चल रहे हैं।
यह भी पढें : फिल्मी दुनिया से कम नहीं है इन दो नाबालिगों की ‘लव स्टोरी’
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
