प्रादेशिक डेस्क
आजमगढ़। विभाग की छवि धूमिल किए जाने को लेकर एसपी अनुराग आर्य ने आज एक चौकी प्रभारी समेत एक आरक्षी को निलम्बित कर दिया, जबकि 12 मुख्य आरक्षियों व आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने बताया कि जन सुनवाई के दौरान गंभीरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने उनसे पुलिस कर्मियों की शिकायत की थी। महिला का आरोप था कि उसकी बेटी घर से 30 हजार रुपये और मोबाइल लेकर कहीं चली गई थी। बाद में निजामाबाद थाने के फरिहां चौकी पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था। इस दौरान पुलिस ने किशोरी के मोबाइल तो लौटा दिए लेकिन रुपये नहीं लौटाए। इस मामले की जांच उन्होंने एसपी ट्रैफिक से कराई। जांच में सामने आया कि किशोरी के पास सिर्फ ढाई हजार रुपये थे, लेकिन चौकी पुलिस ने पैसे नहीं लौटाए। जांच रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए एसपी ने शुक्रवार को चौकी प्रभारी फरिहां ज्ञानप्रकाश और कांस्टेबल सौरभ को निलंबित कर दिया। साथ ही अन्य सभी 12 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि लाइन हाजिर होने वाले पुलिस वालों को महिला अपराध से जुड़े मामलों सहित अन्य में किसी प्रकार की कार्रवाई करनी है। इसकी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।
यह भी पढें : तेल पूजन के दिन युवक ने लगा ली फांसी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
