Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUp चुनाव आरक्षण : तीन दिनों में 326 आपत्तियां, प्रधान-जिला पंचायत के...

Up चुनाव आरक्षण : तीन दिनों में 326 आपत्तियां, प्रधान-जिला पंचायत के सर्वाधिक

गोरखपुर (हि.स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए विभिन्न पदों के आरक्षण को लेकर तीन दिनों में अब तक 326 आपत्तियां आ चुकी हैं। जिला मुख्यालय पर 181 और ब्लॉक मुख्यालयों पर 145 ने अपनी अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं। सर्वाधिक आपत्तियां प्रधान और जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण को लेकर आईं हैं। आठ मार्च को आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका है।
जिला प्रशासन ने प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य के लिए दो मार्च को आरक्षण सूची की अनंतिम सूची का प्रकाशन किया था। 04 मार्च से आपत्तियां मांगी गई थी। 09 मार्च को जिला और ब्लॉक कार्यालय से सभी आपत्तियों को एकत्रित किया जाएगा। इसी तरह निस्तारण का समय भी निर्धारित किया गया है। 10, 11 और 12 को उनका निस्तारण होगा।
निस्तारण के दौरान आपत्ति जताने वालों को बुलाया जाएगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी। 14 को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 15 को इसे पंचायती राज निदेशालय भेजा जाएगा। इधर, आपत्तियों की संख्या पर पंचायती राज विभाग का अपना अलग दावा है। सूत्रों का कहना है कि इनमें बहुत सी आपत्तियां ऐसी हैं, जो जिला और ब्लाक मुख्यालय दोनों पर दी गई हैं।
बोले डीपीआरओइस संबंध में डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर का कहना है कि अब तक करीब 326 आपत्तियां प्राप्त हो चुकी हैं। हालांकि इनमें कुछ ऐसी भी हैं जो ब्लॉक और जिला मुख्यालय, दोनों जगहों पर आई हैं। आठ मार्च तक आपत्ति दाखिल की जा सकेगी, उसके बाद निस्तारण की प्रक्रिया शुरू होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular