Wednesday, March 4, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलUP : चपरासी ने चार शिक्षकों को पिला दिया पानी के साथ...

UP : चपरासी ने चार शिक्षकों को पिला दिया पानी के साथ एसिड

संवाददाता

अयोध्या। स्थानीय साकेत महाविद्यालय के चार प्राध्यापकों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने पानी में एसिड मिला कर पिला दिया। इससे तीनों प्राध्यापकों की तबीयत बिगड़ गई। इनका प्रारम्भिक इलाज श्रीराम अस्पताल में करने के बाद मेडिकल कॉलेज में जांच की गई। जांच में एसिड से शरीर के अंदरूनी हिस्से में प्रभाव पड़ने की पुष्टि हुई है। साकेत महाविद्यालय के विधि विभागाध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार राय के साथ तीन अन्य प्राध्यापक डॉ. सुधीर राय, डॉ. जन्मेजय तिवारी और डॉ. मेहंदी प्राचार्य कक्ष में बैठे थे। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य अपने कक्ष में मौजूद नहीं थे। तेज गर्मी से परेशान सभी प्राध्यापकों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से पानी मंगवाया। जैसे ही इन प्राध्यापकों ने पानी की कुछ घूंट पी तो बेहद अजीब स्वाद लगा। इस बीच कुछ घूंट अंदर चले गए। इनमें से डॉ. अशोक राय की तबियत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें पहले श्रीराम अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद इलाज के लिए राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज लाया गया। मेडिकल कॉलेज में सभी प्राध्यापकों की इण्डोस्कोपी जांच हुई। जांच में शरीर के अंदरूनी हिस्से में एसिड अटैक होने की पुष्टि हुई है। इस बारे में जब कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह ने कहा कि हो सकता है एसिड नहीं कोई अन्य पदार्थ मानवीय चूक के चलते चपरासी ने दे दिया हो। आरोपी कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस दी गई है। अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular