Sunday, March 1, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलUP : घाघरा नदी में 05 बच्चे डूबे

UP : घाघरा नदी में 05 बच्चे डूबे

दो शव बरामद, तीन अभी भी लापता

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ। घाघरा नदी में नहाते समय शनिवार को पांच बच्चे डूब गए, जिनमें से दो बच्चों के शव नदी से निकाल लिये गये हैं। तीन लापता बच्चों की तलाश जारी है। घटना टिकैत नगर थाना क्षेत्र के चिर्रा गांव की है। आज दोपहर घाघरा नदी में नहाने गए चिर्रा गांव के नूर आलम (26) पुत्र अब्दुल हई, अहमद रजा (15) पुत्र मो. शकील, हमजा (12) पुत्र मो. शकील, शैफ अहमद (12) पुत्र महमूद आलम, अमान (10) घाघरा में नहाने गए थे। पाचों बच्चे नदी में डूब गए। इस घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस जानकारी के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीएम और एसपी समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। ग्रामीणों और स्थानीय मल्लाहों के प्रयास से शैफ अहमद व अमान को निकाल लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है।

यह भी पढें : पुलिस मुठभेड़ में ‘राजा’ जख्मी, चार धरे गए

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular