Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP : गोंडा के एक JE समेत पांच अभियंताओं पर होगी कार्रवाई

UP : गोंडा के एक JE समेत पांच अभियंताओं पर होगी कार्रवाई

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शक्ति भवन में ‘सम्भव‘ पोर्टल पर आई जनशिकायतों की वर्चुअल सुनवाई की। उन्होंने उन्नाव निवासी दिलीप कुमार त्रिपाठी की निजी नलकूप संयोजन के मामले में अधिकारियों द्वारा की गई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता सुबोध कुमार, मुख्यालय में आईटी सेल का काम देख रहे अधीक्षण अभियंता वैभव चौधरी, अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार मौर्य, एसडीओ रजनीश कुमार, जेई दिवाकर यादव (जेई) के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा उपभोक्ता को शीघ्र राहत देने के निर्देश एमडी मध्यांचल को दिए। उन्होंने सभी डिस्कॉम से आई कुल 20 शिकायतों की सुनवाई की। गाजीपुर के ब्रह्मदेव यादव की 11 हजार बोल्ट की लाइन जमीन से मात्र तीन फिट ऊपर उसके खेत से जाने को ऊपर उठाने तथा 30 हजार वोल्ट की लाइन संबंधी शिकायत को शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिये। मिर्जापुर निवासी सुरेश कुमार सिंह की आटा चक्की के लिए विद्युत संयोजन पर पैसा लिए जाने की शिकायत पर संबंधित अवर अभियंता अजय कुमार दुबे को तत्काल गिरफ्तार करने और निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोंडा निवासी महमूद अख्तर खां की दुकान के विद्युत संयोजन पर जेई द्वारा रिश्वत मांगने के मामले में अवर अभियंता के खिलाफ चार्जशीट देने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा अवनीश कुमार अवस्थी, चेयरमैन पावर कारपोरेशन एम देवराज, कारपोरेशन के एमडी पंकज कुमार एवं सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक वर्चुअली जुड़े।

यह भी पढें : स्कूलों को लेकर मुख्य सचिव का नया आदेश, जानें क्या बोले

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular