Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUp खण्ड शिक्षा अधिकारी की मुख्य परीक्षा में 94.96 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे...

Up खण्ड शिक्षा अधिकारी की मुख्य परीक्षा में 94.96 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित

प्रयागराज (हि.स.)। प्रदेश के तीन जनपदों में रविवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी की मुख्य परीक्षा सम्पन्न हुई। जिसमें कुल 94.96 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के सचिव जगदीश ने बताया है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा रविवार को दो सत्रों 09.30 से 12.30 तक सामान्य अध्ययन एवं 2 से सायं 5 बजे तक सामान्य हिन्दी में प्रदेश के तीन जनपदों प्रयागराज, लखनऊ एवं गाजियाबाद में दस परीक्षा केन्द्रों पर सकुशल सम्पन्न हुई। इस परीक्षा में 4385 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें 4164 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए अर्थात् कुल उपस्थिति 94.96 प्रतिशत रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular