Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय में वेतन न मिलने पर कार्यालय...

UP कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय में वेतन न मिलने पर कार्यालय कर्मचारियों ने जड़ा ताला

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय के मुख्य द्वार पर आज कार्यालय के भीतर रहने वाले लोगों ने ताला लगा दिया। ये लोग यही नहीं रुके, इन्होंने मुख्य द्वार पर ताला लगाकर बंद करने का वीडियो बनाया और इसे वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी जब कांग्रेस के उच्च नेताओं को हुई तो समझा-बुझाकर ताला खुलवाया। 

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कई वर्षो से रहने वाले सात परिवारों को खाली करने का नोटिस मिला है। ये परिवार पहले कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ही रहे हैं। आजकल भाजपा की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के कांग्रेस में होने वक्त से इन परिवारों को हटाने का बहुत प्रयास हुआ लेकिन ये नहीं निकले। प्रदेश कार्यालय के भवन के पीछे ये परिवार कई वर्षो से रह रहा है।  
 कांग्रेस कार्यालय के भीतर रहने वाले लोगों का कहना कि उनके बाप दादा के वक्त से वे यहां रह रहे हैं। वे सभी कांग्रेस कार्यालय में कर्मचारी के रुप में कार्य करते रहे और उन्हें लम्बे वक्त से वेतन नहीं दिया गया है। कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्षों की श्रृंखला क्रमश: निर्मल खत्री, राजबब्बर और अभी हाल में प्रदेश अध्यक्ष बने अजय कुमार लल्लू से उन्होंने वेतन को लेकर गुहार लगायी है। 
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और प्रवक्ता अंशु ने बताया कि प्रदेश कार्यालय के भीतर मुख्य भवन के चारों ओर कई पुराने कार्यकर्ताओं के परिजन रहते रहे। इसमें बहुत सारे परिवारों ने अपना लखनऊ में घर बनवाया और चले गये। कुल सात परिवार के लोग रह गये हैं और उनके द्वारा ही वीडियो बनाकर वेतन की मांग की गयी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular