Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP : कर्फ्यू की खबर चलाने वाले दो यूट्यूब चैनलों पर FIR

UP : कर्फ्यू की खबर चलाने वाले दो यूट्यूब चैनलों पर FIR

प्रादेशिक डेस्क

बरेली। यूपी के बरेली में कर्फ्यू की खबर चलाने वाले यूट्यूब चैनल के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का आरोप है। फर्जी खबर चलाने वालों पर धार्मिक उन्माद फैलाने, आईटी एक्ट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर कोतवाली हिमांशु निगम ने बताया कि यूट्यूब चैनल आर ए नॉलेज वर्ल्ड और बरेली प्रोडक्शन ने बरेली में दंगा। शहर में लगा कर्फ्यू । तीन जुलाई तक धारा 144 लगी। बहुत बड़ी घटना करके खबर चलाई। इसके अलावा बरेली से बड़ा ऐलान। 10 जून को होगा काम। यूट्यूब चैनल के जरिए बड़ी-बड़ी खबरें चलाकर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की उनकी खबरें और वीडियो देखने के बाद तमाम लोगों में खलबली मच गई। उन्होंने इधर-उधर फोन कर सत्यता की जानकारी की। इसके बाद दोनों यूट्यूब चैनल से फर्जी वीडियो और सामग्री हटवाई गई। दोनों यूट्यूब चैनल के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनो यूट्यूब चैनल बंद कराए जा रहे हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि बरेली में कर्फ्यू और दंगे की भ्रामक खबर चलाने वाले दो यूट्यूब चैनल पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है।

यह भी पढें : अब कहीं भी खड़े नहीं होंगे ठेले, पटरी दुकानों के लिए भी जगह तय

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

RELATED ARTICLES

Most Popular