Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP : ऑटो चालक की पत्नी ने दिया चार बेटियों को जन्म

UP : ऑटो चालक की पत्नी ने दिया चार बेटियों को जन्म

प्रादेशिक डेस्क

आगरा। ताज नगरी के यमुनापार निवासी ऑटो चालक को एक साथ चार संतानों की सौगात मिली। उसकी पत्नी ने चार बेटियों को जन्म दिया है। उसकी आर्थिक तंगी देख कई लोगों ने उसकी नन्ही परियों को गोद लेने के लिए कदम बढ़ाए हैं। पिता बोला, उसकी बच्चियां किसी की खुशी की वजह बन सकती है तो वह बच्चियों को गोद देने में गुरेज नहीं करेगा। प्रकाश नगर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि पत्नी खुशबू ने सोमवार को चार बच्चों को जन्म दिया। उनके पहले से तीन बेटियां खुशी (10), मानसी (सात) और महक (तीन) हैं। ऑटो चलाकर महीने में बमुश्किल 10-12 हजार रुपये कमा पाता हूं। किराये पर रहता हूं, जिसका हर महीने 2500 रुपये जाता है। इस कारण परिवार चलाना मुश्किल होता है। ईश्वर ने चार बच्चे और दे दिए हैं, मुफलिसी में कंधों पर भार बढ़ गया, लेकिन वह इनका लालन-पालन करेंगे। कई लोगों ने उनको फोन कर निसंतान होने का हवाला देते हुए बच्चियों को गोद लेने की इच्छा जताई है। अगर मेरी बच्चियों का भविष्य बने और किसी को खुशी मिले तो वह अपनी बच्चियां उनके आंचल में डाल देंगे। अभी किसी से आर्थिक मदद नहीं मिली है, अस्पताल संचालक ने जरूर ऑपरेशन में रियायत कर दी है। ऑटो चालक मनोज कुमार ने तीन बच्चियों को एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में भर्ती कराया है। यहां इनको नवजात सघन चिकित्सा कक्ष में रखा है। बाल रोग विभाग के डॉ. नीरज यादव ने बताया कि समयपूर्व प्रसव के कारण इनका पूर्ण विकास नहीं हुआ और इनका वजन 900 ग्राम, 700 ग्राम और 600 ग्राम है। बालक अभी भी यमुनापार के निजी अस्पताल में भर्ती है।

यह भी पढें :  तलाशी के नाम पर पुलिस कर्मियों ने छीना पैसा!

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular