Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP एमएलसी चुनाव: पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना

UP एमएलसी चुनाव: पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना

 आगरा(हि.स.)| आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सीट के मतदान के लिए प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है| सोमवार को एन एच -2 स्थित मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए निकलने लगी हैं| मतदान एजेंटों को मतदान सामग्री देकर भेजा जा रहा है| उल्लेखनीय है कि आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य के लिए मंगलवार को मतदान होना है| प्रशासन की ओर से मतदान को शांतिपूर्वक कराने के लिए तैयारियां चल रही है| इसी क्रम में आगरा फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति से मतदान के लिए 84 पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया जा रहा है| इसमें कुल 28 वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है|  मतदान मंगलवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा| आगरा सहित 12 जिलों की सभी मतपेटिकाएं मंडी समिति में ही एकत्रित की जाएंगी|  उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि एमएलसी चुनाव में स्नातक में 22 और शिक्षक में 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। मंगलवार को मतदान होना है| आगरा सहित सभी जिलों की मत पेटिकाओं को मंडी समिति में एकत्रित किया जाएगा| इसके लिए सात स्ट्रांग रूम पांच स्नातक और दो शिक्षक के बनाए गए हैं। निगरानी के लिए मंडी परिसर में डेढ़ दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। पुलिस और पीएसी बल स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए तैनात रहेगा| 

RELATED ARTICLES

Most Popular