लखनऊ (हि.स.)। विश्व को एकता, भाईचारा, सह अस्तित्व में पिरोकर एक सुंदर पुष्पाहार बनाने की क्षमता हिन्दू धर्म में है। यह सर्वे भवंतु सुखिन: की कल्पना करता है। ये बातें प्रदेश के उपमुख्यमत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही। उन्होंने देश व प्रदेश वासियों से हिन्दुधर्म के विचारों को विश्व जनमानस तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सुबह ट्वीट कर अंतर्राष्ट्रीय धर्म दिवस की समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा हिंदू धर्म सर्व धर्म समभाव, विश्व बंधुत्व और सर्वे भवंतु सुखिन: की कल्पना करने वाला धर्म है। विश्व को एकता, भाईचारा, शान्तिपूर्ण सह अस्तित्व, समानता और सौहार्द्र के मज़बूत धागे में पिरोकर एक सुन्दर पुष्पहार बनाने की क्षमता हिन्दू धर्म में है।आइए इस दिवस पर हिंदू धर्म के विचारों को विश्व जनमानस तक पहुंचाने का संकल्प करें। इसके साथ ही राममंदिर को ढांचा सिर पर लिये एक फोटो भी उन्होंने शेयर किया।
Submitted By: Upendra Nath Rai Edited By: Deepak Yadav
UP उपमुख्यमंत्री ने हिन्दु धर्म के विचारों को विश्व जनमानस तक पहुंचाने के लिए संकल्प लेने का किया आह्वान
RELATED ARTICLES
