Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP उपचुनाव: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कसी कमर

UP उपचुनाव: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कसी कमर

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरत रही है। उपचुनाव से पहले शराब के अवैध कारोबारियों और अपराधियों पर पुलिस की निगाहें हैं। 
पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने विधानसभा के उपचुनाव को लेकर मतदान स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। 
पुलिस विभाग के मुताबिक, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बल की कम्पनी को तैनात किया जायेगा। साथ  जोन स्तर से संबंधित जिलों को अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद रहेंगे। चुनाव में करीब 60 कम्पनी पीएसी भी मतदान स्थल और उनके आसपास तैनात किया ​जायेगा। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जायेगी। 
नए पंजीकृत गिरोह से जुड़े 133 अपराधी गिरफ्तार पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर 10 अक्टूबर से विशेष अभियान के तहत शराब के अवैध कारोबारियों व अपराधियों पर कार्रवाई जा रही है। इस कड़ी में पुलिस ने नए पंजीकृत गिरोह से जुड़े 133 अपराधियों को अब तक गिरफ्तार किया है। गुंडा एक्ट के तहत 62 मामले दर्ज कर 1,527 आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की है। गैंगेस्टर एक्ट के 189 मामलों में 649 आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 13 आरोपितों पर रासूका लगायी गयी है। उपचुनाव से पहले प्रदेश में अपराधियों के 58 नए गिरोह भी पंजीकृत हुए हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular