Sunday, December 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशUP उपचुनाव : ईवीएम मतगणना में बसपा ने बनायी शुरुआती बढ़त

UP उपचुनाव : ईवीएम मतगणना में बसपा ने बनायी शुरुआती बढ़त

कानपुर (हि.स.)। घाटमपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की मतगणना में पोस्टल बैलेट के बाद ईवीएम में बसपा ने शुरुआती बढ़त बना ली है। हालांकि भाजपा दूसरे नंबर पर बरकरार है। ईवीएम की मतगणना अब धीरे—धीरे आगे बढ़ती जा रही है। 

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रही कमल रानी वरुण के निधन से खाली हुई घाटमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को शुरु हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरु हुई जिसमें भाजपा ने बढ़त बनायी। इसके बाद जैसे ही ईवीएम की मतगणना शुरु हुई तो पहली बढ़त बहुजन समाज पार्टी के कुलदीप संखवार ने बनायी। दूसरे नंबर पर भाजपा के उपेन्द्र पासवान हैं। सपा तीसरे तो कांगेस चौथे स्थान पर है। 1341 वोटों के साथ बसपा पहले स्थान पर इसके बाद क्रमश: 1159 वोटों के साथ बीजेपी, 950 वोटों के साथ सपा और 363 वोटों के साथ कांग्रेस है। भाजपा नेताओं का कहना है कि यहां से एक ​बा​र फिर यहां से भाजपा की जीत होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular