Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP : आधा दर्जन जिलों के कप्तानों को हटाने की तैयारी!

UP : आधा दर्जन जिलों के कप्तानों को हटाने की तैयारी!

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिलों के पुलिस कप्तानों को जल्द ही बदले जाने की तैयारी चल रही है। किस अधिकारी को किस जिले में भेजा जाए, इसे लेकर मंथन चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अनुमोदन लेने के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, लखनऊ जोन के कम से कम तीन जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले जाएंगे। इसमें बाराबंकी भी शामिल है। बाराबंकी के एसपी अनुराग वत्स की तैनाती केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आईबी में हो गई है। उन्हें कार्यमुक्त करने की पत्रावली शासन में लंबित है। उनके स्थान पर नए कप्तान को भेजा जाएगा। इसके अलावा बीते दिनों लखनऊ जोन के एक जिले के कप्तान के रवैये को लेकर मुख्यमंत्री ने खुद नाराजगी जाहिर की थी। इसकी वजह से उनका हटना भी तय माना जा रहा है। एक अन्य जिला भी घटनाओं को लेकर चर्चा में है। यहां लंबे समय से कप्तान जमे हुए हैं। इसी तरह बरेली जोन के एक जिले के कप्तान के रवैये को लेकर शासन स्तर पर नाराजगी जाहिर की जा चुकी है, वहां भी नया कप्तान भेजे जाने की चर्चा है। मेरठ जोन के एक महत्वपूर्ण जिला हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं को लेकर चर्चा में है। यहां भी नया कप्तान भेजा जा सकता है। वाराणसी जोन के दो जिलों के कप्तान भी बदले जा सकते हैं। इसमें से एक को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की बात कही जा रही है। सूत्रों का कहना है कि 2017 बैच के कुछ आईपीएस अधिकारियों को इन तबादलों में समायोजित किया जा सकता है और उन्हें जिले की कमान सौंपी जा सकती है। वहीं पांच ऐसे अधिकारी हैं जो मौजूदा समय में प्रतीक्षारत हैं। इसमें दो एडीजी, एक-एक आईजी, डीआईजी और एसपी रैंक के अफसर शामिल हैं। एडीजी डीके ठाकुर और विजय सिंह मीना लखनऊ व कानपुर के पुलिस आयुक्त के पद से हटने के बाद से प्रतीक्षारत हैं। इसी तरह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आए अजय मिश्रा को भी तैनाती नहीं मिली है। लंबे समय तक निलंबित रहने के बाद बहाल किए गए डीआईजी अनंत देव और एसपी पवन कुमार भी प्रतीक्षा में ही चल रहे हैं। इन दोनों अधिकारियों की भी तैनाती होनी है। माना जा रहा है कि अब सारे त्योहार लगभग संपन्न हो चुके हैं, ऐसे में इन अधिकारियों को जल्द ही तैनाती दी जाएगी।

यह भी पढें :  लिफ्ट देकर कार में नर्सिंग छात्रा से छेड़छाड़

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular