Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडापावर हाउस के ट्रांसफार्मर में आग से हड़कंप, बिजली सप्लाई ठप

पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में आग से हड़कंप, बिजली सप्लाई ठप

7000 उपभोक्ताओं की परेशानी की वजह बनी ट्रांसफार्मर में आग

प्रदीप पांडेय

गोंडा। आज सुबह अचानक इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत मेहनौन पावर हाउस के मुख्य ट्रांसफार्मर में आग लग गई, जिससे क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता बिजली आपूर्ति बंद हो जाने से परेशान हो गए हैं। यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई, जब मौसम खराब था और हल्की बारिश के बीच अचानक ट्रांसफार्मर में आग भड़क उठी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 10 एमवीए क्षमता वाला मुख्य ट्रांसफार्मर में आग लग गई और पूरे पावर हाउस में हड़कंप मच गया। मौके पर तैनात विद्युतकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि उनके सारे प्रयास विफल हो गए। आनन-फानन में अधिकारियों को सूचित किया गया और तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अवर अभियंता अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने की प्रथम दृष्टया वजह आकाशीय बिजली गिरना हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में गोंडा से विशेष टेस्ट टीम को बुलाया गया है, जो तकनीकी जांच कर आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट करेगी। जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक ट्रांसफार्मर को चालू करना संभव नहीं है।

यह भी पढें : Maa Pateshwari University ने तय किया विकास का रोडमैप

इस हादसे के कारण मेहनौन पावर हाउस से संचालित दोनों फीडरों से जुड़े लगभग 7000 उपभोक्ता पूरी तरह से बिजली विहीन हो गए हैं। बिना बिजली के ग्रामीणों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग, पंखे और आवश्यक घरेलू उपकरणों के संचालन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी प्रदीप तिवारी ने बताया कि सुबह से ही घरों में इनवर्टर ने भी काम करना बंद कर दिया है और भीषण गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है।

घटना के बाद ट्रांसफार्मर में आग लगने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर लोग बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन की निगरानी में पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और पावर हाउस की तकनीकी व्यवस्था की समीक्षा भी शुरू हो गई है। इस बीच विभागीय अधिकारियों ने लोगों से संयम बनाए रखने और फर्जी अफवाहों से बचने की अपील की है।

यह भी पढें : UP Olympic Association: Ex. IAS राम बहादुर बने Associate Vice President

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular