कहा-बदलती परिस्थितियों में भी भारत मजबूत, विपक्ष की राजनीति से देश को नुकसान
भारत अमेरिका के Tariff dispute का भारत पर नहीं पड़ेगा कोई असर-Kirti Vardhan Singh
अतुल द्विवेदी
गोंडा। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच जारी tariff dispute कोई स्थाई संकट नहीं है बल्कि बदलती परिस्थितियों का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत हो चुकी है कि इन छोटे-मोटे तूफानों से कोई असर नहीं पड़ेगा। सिंह शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले के आरपी इंटर कॉलेज के मैदान में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व है कि वह नागरिकों की भलाई के लिए सही कदम उठाए। हमें जहां अच्छा बाजार मिलेगा, वहां हम उसे अपनाएंगे और मजबूती से आगे बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री की वर्षों की मेहनत का नतीजा है कि अब कई देश भारत के साथ खड़े हैं और दक्षिणी ग्लोब के देश भी हमें नेतृत्वकर्ता मानते हैं।
भारत-अमेरिका के बीच चल रहे tariff dispute पर सिंह ने स्पष्ट किया कि 2014 के बाद अमेरिका से रिश्ते साधने की कोशिशों के बावजूद यह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत का ट्रेड बैलेंस हमेशा उसके पक्ष में रहा है। जितना भारत अमेरिका से खरीदता नहीं था, उससे कहीं अधिक अमेरिका को निर्यात करता रहा है। इस tariff dispute को केवल नुकसान के रूप में नहीं देखा जा सकता क्योंकि भारत को इससे कई अवसर भी मिले हैं।
उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में सरकारें और उनकी नीतियां बदलती रहती हैं। स्थाई कुछ नहीं है और यह tariff dispute भी बदलते समय के साथ अलग रूप ले सकता है। लेकिन आज की तारीख में भारत बहुत मजबूत स्थिति में है और इसका सीधा असर वैश्विक व्यापार में भी देखने को मिल रहा है।
Tariff dispute के बीच भारत-जापान शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भागीदारी को लेकर कांग्रेस द्वारा की गई टिप्पणी पर विदेश राज्य मंत्री ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का नजरिया संकुचित हो गया है। उनकी राजनीति केवल प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने तक सीमित हो गई है। संसद नहीं चलने देते, तरह-तरह के बयान देते हैं और अपने निजी राजनीतिक स्वार्थ के चलते देश की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
भारत-जापान संबंधों पर सिंह ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं। जापान ने भारत में निवेश का बड़ा ऐलान किया है। यह प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री की कूटनीतिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भारत झुकने वाला नहीं है और यहां लिए जा रहे निर्णय खुद में संदेश हैं।
बिहार में प्रधानमंत्री मोदी की मां के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी पर पूछे गए सवाल के जवाब में विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि इस तरह की स्तरहीन गतिविधियों पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि जनता ही समय आने पर वोट के माध्यम से इसका जवाब देगी।
सिंह ने अंत में कहा कि चाहे वह भारत-अमेरिका का tariff dispute हो या विपक्ष की राजनीति, भारत आज इतनी मजबूत स्थिति में है कि कोई भी नकारात्मक माहौल लंबे समय तक प्रभाव नहीं डाल पाएगा।

यह भी पढें : Law and order review में आयुक्त ने दिखाई सख्ती
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल द्विवेदी, सम्पादक मोबाइल: 8619730058 E-Mail: hindustandailynews1@gmail.com
