अंबुज भार्गव
बलरामपुर। जिले के एमएलके पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर 2 अक्टूबर तक चलने वाले ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ का महाविद्यालय प्रांगण में शुभारंभ किया गया। प्रांगण में व्यापक रूप से साफ सफाई अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्राचार्य ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में समाज के प्रति सेवा भावना जगाना, व्यक्तित्व व चरित्र का विकास करना और सामुदायिक सेवा के माध्यम से समाज की आवश्यकताओं को समझने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना है।
यह भी पढ़ें: एमएलके पीजी कॉलेज में व्याख्यान का आयोजन

कार्यक्रमाधिकारी डॉ रमेश कुमार शुक्ल ने एनएसएस के स्थापना के उद्देश्य के बारे में स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं को जानकारी देते हुए कहा कि एनएसएस की स्थापना 24 सितंबर 1969 को भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा महात्मा गांधी जी के जयंती के उपलक्ष्य में गांधी जी के आदर्शों पर चलने के लिए किया गया था।
डॉ अनामिका सिंह व डॉ जितेन्द्र भट्ट ने संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र को संवारता है। इस अवसर पर ‘स्वच्छता’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें जया, मेनका, अक्षरा, दीपिका, संध्या, अंशिका, अनिमेष, विजय आदि विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। डॉ बीएल गुप्ता, डॉ अभय नाथ ठाकुर, डॉ दिनेश तिवारी, डॉ एके दीक्षित, शिवम सिंह, आर्य तिवारी आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। अतुल भारद्वाज, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 8619730058
