Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यState News : शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए सिमरिया धाम...

State News : शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए सिमरिया धाम में उमड़ा जनसैलाब

बेगूसराय (हि.स.)। शरद पूर्णिमा के मौके पर शनिवार को उत्तर वाहिनी गंगा तट सिमरिया में स्नान करने के लिए बिहार से लेकर नेपाल तक के श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जिसके कारण अहले सुबह तीन बजे से ही एनएच-31 से घाट तक पैदल चलना भी मुश्किल था। पूर्णिमा केे मौके गंगा स्नान कर शारीरिक, मानसिक सुख और मोक्ष की कामना के साथ गंगा स्नान करने के लिए रात से बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, जयनगर, सहरसा, सुपौल, लखीसराय, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, जमुई के अलावा नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुु पहुंच गए थे। जिसकेे कारण रात दो बजे से ही हर-हर गंगे के जयकारा के बीच रामघाट से श्मशान घाट तक के सभी घाट पर शुरू स्नान का सिलसिला लगातार जारी है। 
इस दौरान तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओंं केे गंगा स्नान करने का अनुमान लगाया जा रहा है। गंगा स्नान और पूजन के बाद पौराणिक समय से चले आ रहे दान और पूजा की परंपरा के तहत श्रद्धालुओं ने बड़े पैमाने पर सिमरिया धाम के सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना तथा गुरु पूजन किया। इस मौके पर सर्वमंगला सिद्धाश्रम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। हालांकि गंगा स्नान के लिए उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा और रोशनी का कोई बंदोबस्त नहीं किए जाने के कारण श्रृद्धालुओं को काफी जलालत झेलनी पड़ी। वहीं, मोटर बोट से एसडीआरएफ एवं स्थानीय छह गोताखोर की टीम रात से ही तैनात रही। 
इस मौके पर सर्वमंगला सिद्धाश्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी चिदात्मन जी महाराज ने कहा कि गंगा सदैव से मोक्ष दायिनी रही है और मोक्षदायिनी रहेगी। शरद पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान और पूजन से सभी प्रकार के लोभ, मोह, ईर्ष्या और पाप का शमन होता है, लौकिक और पारलौकिक गति की प्राप्ति होती है। उसमें भी आदि कुंभ स्थली सिमरिया धाम गंगा स्नान से कई गुणा अधिक फल प्राप्त होता है।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular