Wednesday, February 11, 2026
Homeराज्यState News : मामूली कहासूनी में पड़ोसी की पीट-पीटकर हत्या, छह लोग...

State News : मामूली कहासूनी में पड़ोसी की पीट-पीटकर हत्या, छह लोग हिरासत में

नई दिल्ली (हि.स.)। दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में छोटी सी बात को लेकर एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी के परिवार पर हमला बोल दिया। इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पूरी घटना सोमवार देर रात की है।
डीसीपी प्रिया प्रकाश गोतम के अनुसार, घटना बीती रात 11 बजे की है, जब पश्चिम दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में दो पड़ोसियों के बीच कहासुनी के मामले में एक पक्ष ने दूसरे पड़ोसी के लोगों पर हमला किया। जानकारी के मुताबिक प्रियंका और तरुण के बीच किसी बात को लेकर बहस चल रही थी तभी रूपेश (32) नामक एक अन्य शख्स ने तरुण से झगड़ा नहीं करने की बात कहते हुए उसे कुछ अपशब्द भी कहे। इससे नाराज तरुण ने रूपेश पर हमला कर दिया। इस दौरान तरुण के साथ और भी कई लोग थे, जिन्होंने रूपेश के घर पहुंचकर उसके परिवारवालों से मारपीट करने लगे। इस मारपीट के दौरान रूपेश को गंभीर चोट लगी। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मारपीट की इस घटना को लेकर कई मोबाइल वीडियो भी सामने आए हैं, जिनके आधार पर पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही अन्य आरोपितों की पहचान को लेकर इलाके की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम रविंद्र, तरुण, अनिता, प्रियंका, दीपा और गौरव हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular