Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यState News :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुँचे बाबा मंदिर,लिया प्रत्याशियों के जीत का...

State News :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुँचे बाबा मंदिर,लिया प्रत्याशियों के जीत का आशीर्वाद

देवघर, 13 अक्टूबर(हि. स.)।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश मंगलवार को बाबा मंदिर पहुँचकर बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की ।उन्हें उनके तीर्थ पुरोहित द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा कराई गई ।  दीपक प्रकाश ने दुमका-बेरमो उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के जीत के लिए बाबा का आशीर्वाद लिया। दीपक प्रकाश सोमवार की रात देवघर पहुँचे थे। वे मंगलवार को बाबा मंदिर में पूजा के बाद बासुकीनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर गए ।इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री राजपलिवार, रूपा केसरी,महानगर युवा नेता सोनाधारी झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर दीपक प्रकाश ने कहा कि वर्तमान सरकार के नो माह के शासनकाल में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। ब्यूरोक्रेट्स हावी हैं लोगों का पलायन फिर चालू हो गया है। युवा को काम नहीं मिल रहा है। कुल मिलाकर यह सरकार हर क्षेत्र में असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा दोनों विधानसभा सीट को भारी मतों से जीतेगी और लोगों का विश्वास पुनः एक बार भाजपा को मिलेगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular