Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यState : महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने से 10...

State : महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख

नई दिल्ली (हि.स.)। महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गयी है। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके कहा कि महाराष्ट्र के भंडारा में ह्रदय विदारक घटना घटित हुई है। हमने कई बहुमूल्य नौजवान जिंदगी को खो दिया है। घायल जल्द से जल्द स्वस्थ्य हो यही कामना है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। 

बता दें कि यह घटना शुक्रवार रात दो बजे घटित हुई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 7 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वार्ड में कुल 17 बच्चे मौजूद थे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular