Sunday, January 18, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीSrt : DM, SP ने दी होली की शुभकामना

Srt : DM, SP ने दी होली की शुभकामना

संवाददाता

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया एवं मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह ने जनपद वासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके सुख व समृद्धि की कामना की है। जिलाधिकारी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि होली रंगों एवं खुशियों का त्यौहार है। सामाजिक समरसता, सौहार्द एवं उल्लास का प्रतीक यह पर्व जनपद वासियों के लिए मंगलमय हो। होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य एवं अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है। उन्होने जनपद के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी जनपदवासी होली का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में हिल-मिलकर मनाएं। कोई भी व्यक्ति ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावना को आघात पहुंचे और कानून एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो। पुलिस अधीक्षक ने होली पर्व पर जनपद वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द का सन्देश देता है। उन्होने सभी जनपद वासियों से शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से होली का त्योहार मनाने की अपील की है। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद वासियों को हार्दिक बधाई देते हुए होली पर्व को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। उन्होने कहा कि उत्साह से भरा यह त्योहार हमारे लिये एक-दूसरे के प्रति स्नेह और उत्साह लाता है। इसलिए सभी लोग होली पर्व को मिल-जुल कर मनाएं।

Srt : DM, SP ने दी होली की शुभकामना

यह भी पढें : DM ने आधी रात को क्यों खुलवाया कोषागार

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular