Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीSrt :भिनगा में शुरू हुई ‘स्वर्ग रथ’ सेवा

Srt :भिनगा में शुरू हुई ‘स्वर्ग रथ’ सेवा

एमएलसी ने प्रतीकात्मक रूप से सौंपी चाभी

संवाददाता

श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा के लिए ‘स्वर्ग रथ’ सेवा की शुरुआत सोमवार को कर दी गई। यह सुविधा विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि के तहत सदस्य विधान परिषद डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी द्वारा उपलब्ध कराई गई है। डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी के साथ स्थानीय विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया और प्रतीकात्मक रूप से चाबी सौंपी। इस अवसर पर डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि स्वर्ग रथ की सुविधा से शोक संतप्त परिजनों को अपने प्रियजन की अंतिम यात्रा सम्मानपूर्वक संपन्न करने में सहायता मिलेगी। इससे सभी समुदायों को समान रूप से लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि यह सेवा उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी होगी, जो महंगे शव वाहन या एम्बुलेंस का खर्च नहीं उठा सकते। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए नगर पालिका भिनगा के अधिशासी अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। यह सेवा सुलभ दरों पर लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी डॉ. अनीता शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढें : क्या बोले रणवीर अल्लाहबादिया: YouTube पर दोबारा चर्चा में क्यों?

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular