संवाददाता
श्रावस्ती। जनपद में आम जन को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ व औषधि उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि सतर्कता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न व्यापारिक इकाईयों व सम्बन्धित शासकीय विभागो से सुझाव प्राप्त कर आम जन के व्यापक जागरूकता हेतु निर्देश दिया। बैठक में समन्वयक सदस्य सहायक आयुक्त (खाद्य)/अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा द्वारा समिति के सदस्यों को बैठक का एजेण्डा प्रस्तुत किया गया तथा बिन्दुवार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रवर्तन व जागरूकता कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। समिति के सदस्यों द्वारा कृत कार्यवाही पर सन्तोष व्यक्त करते हुए जागरूकता कार्यो को और प्रभावी करने हेतु सुझाव दिया गया। समिति द्वारा शासनादेशों के क्रम में आबकारी विभाग, खाद्य विपणन विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा से सम्बन्धित प्रतिष्ठानों व संस्थानों को खाद्य सुरक्षा से सम्बन्धित निर्धारित लाइसेंस, पंजीकरण से शीघ्र आच्छादित किये जाने हेतु बल दिया गया। समिति द्वारा प्रवर्तन कार्यो को और गुणवत्ता परक करने हेतु विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर विशेष अभियान चलाने हेतु सुझाव दिया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य)/अभिहित अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थिति समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सुझावों को अमल में लाने हेतु आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र, उपजिलाधिकारी आशुतोष, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मुकेश मातन हेलिया, जिला विद्यालय निरीक्षक सन्त प्रकाश, अभिहीत अधिकारी अमित श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय, खाद्य निरीक्षक विजय बहादुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी नन्द लाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
यह भी पढें : दामाद ने पत्नी व सास को मारा चाकू, सास की मौत
महत्वपूर्ण सूचना
जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
