Wednesday, March 4, 2026
HomeखेलSport News: हमने ओस की कल्पना नहीं की थी : विराट कोहली

Sport News: हमने ओस की कल्पना नहीं की थी : विराट कोहली

शारजाह (हि.स.)। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली पांच विकेट से हार से निराश रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने ओस की कल्पना नहीं की थीं,लेकिन स्थितियां अचानक से बदल गईं।
इस मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 120 रन बनाये। जवाब में हैदराबाद ने 14.1 ओवरों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 
कोहली ने मैच के बाद कहा, “हमारा स्कोर काफी नहीं था। हमें लगा था कि 140 का स्कोर अच्छा होगा, लेकिन स्थितियां अचनाक से बदल गईं, जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की थी। हमने सोचा था कि मौसम अच्छा होगा और ज्यादा ओस नहीं होगी।” 
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमने बल्ले से हिम्मत नहीं दिखाई। उनके गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और पिच का अच्छे से इस्तेमाल किया।” 
 प्लेऑफ को लेकर कोहली ने कहा,”स्थिति बेहद साफ थी है, आखिरी मैच जीतो और टॉप-2 में रहते हुए लीग स्टेज का अंत करो। ये काफी रोमांचक होने वाला है। 2 टीमें 14 प्वॉइंट पर हैं।” आरसीबी की टीम अपने आखिरी मुकाबले में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular