Sunday, April 5, 2026
HomeखेलSport News : स्पिनरों के नाम रहा अहमदाबाद टेस्ट, झटके 28 विकेट

Sport News : स्पिनरों के नाम रहा अहमदाबाद टेस्ट, झटके 28 विकेट

नई दिल्ली (हि.स.)। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। यह मुकाबला केवल दो दिनों में ही खत्म हो गया। इस मैच के पहले दिन 13 विकेट गिरे तो वहीं दूसरे दिन 17 विकेट गिरे। खास बात यह है कि इन 30 विकेटों में से 28 विकेट स्पिनरों ने झटके जबकि केवल दो विकेट ही तेज गेंदबाजों के हाथ लगे।
इसी के साथ यह मैच पहला ऐसा डे-नाईट टेस्ट हो गया जिसमें स्पिनरों ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किया। इससे पहले वर्ष 2017-18 पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दुबई में खेले गए मुकाबले में स्पिनरों के नाम 24 विकेट दर्ज हुए थे।
वहीं, वर्ष 2016-17 में दुबई में ही पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबले में स्पिनरों ने 22 विकेट झटके थे। अहमदाबाद टेस्ट की बात करें तो इस मुकाबले में भारत के लिए अक्षर पटेल ने 11,रविचंद्रन अश्विन ने 07 और वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया। तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के नाम 1 विकेट रहा। वहीं, इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 5 और जैक लीच ने 4 विकेट लिए। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट लिया। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular