— हॉकी संघ के पदाधिकारियों ने महिला खिलाड़ी को दी बधाइयां
कानपुर (हि.स.)। क्रिकेट के चकाचौंध भरे खेल के बीच जहां लोग राष्ट्रीय खेल हॉकी में कम लगन लगाते हैं तो वहीं शहर की बेटी ने हॉकी को ही अपना मुकाम बना लिया। बेटी के लगन और कड़ी मेहनत के चलते आज वह महिला हॉकी की राष्ट्रीय कोच बनने जा रही है, जबकि उनके पिता क्रिकेट पिच के क्यूरेटर हैं। बेटी की इस उपलब्धि से जहां परिवार खुश है तो वहीं हॉकी संघ के पदाधिकारी बराबर उन्हे बधाइयां दे रहे हैं।
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ग्रीनपार्क के पिच क्यूरेटर रहे छोटेलाल ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनकी बेटी महिला हॉकी की राष्ट्रीय कोच भी बन सकती है। मुफलिसी के दौर में हाकी का ककहरा सीखने वाली पूजा कुमारी ने मण्डल की ओर से सबसे पहले प्रतियोगिता खेली और अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के दम पर जल्द ही कप्तान बन गयी। उनकी लगन देखकर ग्रीनपार्क में निवर्तमान आरएसओ रही बुला गांगुली ने पूजा को हॉकी के महत्व को समझाया जिसकी बदौलत आज वह राष्ट्रीय कोच के लिए जितनी अर्हता आवश्यक होनी चाहिए उसको भी पूरा कर लिया।पूजा ने ग्वालियर के एलएनआईपीई कालेज से कोच का डिप्लोमा प्राप्त। कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर हॉकी संघ के उपाध्यक्ष संतोष बग्गड ने हर्ष जताया है। डिप्लोमा प्राप्त करने वाली पूजा नगर की पहली और अभी तक की एकमात्र महिला हॉकी खिलाडी है।
Sport News : क्रिकेट क्यूरेटर की बेटी बनेगी महिला हॉकी की राष्ट्रीय कोच
RELATED ARTICLES
