Saturday, March 7, 2026
HomeखेलSport News : अब योगासन औपचारिक रूप से प्रतिस्पर्धी खेलों में हुआ...

Sport News : अब योगासन औपचारिक रूप से प्रतिस्पर्धी खेलों में हुआ शामिल

– अगले साल विश्व योगासन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा- प्रोत्साहन और तकनीकी सहयोग के लिए बनाया गया फेडरेशन 
विजयलक्ष्मी
नई दिल्ली (हि.स.)। विश्व में लोकप्रिय बना योग अब खेलों में भी शामिल कर लिया गया है। खेल मंत्रालय ने गुरुवार को योगासन को औपचारिक रूप से स्पर्धात्मक खेलों में शामिल कर लिय़ा है। अगले साल खेले जाने वाले खेल प्रतियोगिताओं में योगासन की भी प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएगी। 
आयुष मंत्रालय और खेल मंत्रालय की तरफ से आज आयोजित प्रेस वार्ता में खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है जब योग को एक खेल की तरह पहचान मिली है। उन्होंने घोषणा की कि अगले साल विश्व योगासन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस खेल को प्रतिस्पर्धा में लाने के लिए ट्रेनिंग औऱ खेलों का कैलेंडर तैयार किया जा रहा है। इसके साथ योगासन फेडरेशन भी बनाया गया है जिसमें आयुष मंत्रालय का पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को भी इसे खेल की तरह शामिल करने व बढ़ावा देने को कहा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसके प्रोत्साहन के लिए काम किया जाएगा।
इस मौके पर आयुष मंत्री श्रीपद नायक ने कहा कि योग के क्षेत्र में 100 सालों से प्रतिस्पर्धा होती रही है लेकिन इसे औपचारिक रूप से खेल की तरह पहचान अब मिल रही है। इसके खेल में शामिल होने से योगा में लोगों की रुचि बढ़ेगी। खेल मंत्रालय को योग के संबंध में सभी तकनीकी सहयोग मंत्रालय प्रदान करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular