Sunday, April 5, 2026
HomeखेलSport : स्थिर है सौरव गांगुली की हालत, दो साल तक रहना...

Sport : स्थिर है सौरव गांगुली की हालत, दो साल तक रहना होगा सतर्क

कोलकाता (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की हालत स्थिर बनी हुई है। देश के मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. देवी शेट्टी की निगरानी में गुरुवार को ही उनके हृदय में दो स्टेन लगाए गए हैं। इसके बाद उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
अपोलो अस्पताल प्रबंधन की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया है कि गांगुली को कम से कम दो सालों तक बेहद सावधान रहना होगा। उनके हृदय के ब्लॉकेज को खत्म करने के लिए कुल 3 स्टेन लगा दिए गए। इसके पहले गत 2 जनवरी को भी उन्हें एक अटैक आया था जिसके बाद उनके हृदय में पहला स्टेन लगा था।
गत बुधवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सौरव गांगुली को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल में जाकर उनकी सेहत की खोज खबर ली थी। उन्होंने डॉक्टरों से गांगुली की बेहतर चिकित्सा का अनुरोध किया था। उनके बीमार पड़ने से खेल जगत चिंता काफी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular