Sunday, March 15, 2026
HomeखेलSport : भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए चेन्नई पहुंची इंग्लिश...

Sport : भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए चेन्नई पहुंची इंग्लिश टीम

सुनील दुबे
चेन्नई (हि.स.)। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला जीतने के बाद जो रूट के नेतृत्व वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले दो मुकाबलों के लिए चेन्नई पहुंच गई है। साथ ही भारतीय टीम के भी कुछ खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ यहां पहुंच चुके हैं। इंग्लिश टीम श्रीलंका से सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर यहां पहुंची और सीधे होटल चली गई जहां दोनों टीमों के लिये बायो बबल बनाया गया है।
वहीं भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा, उपकप्तान अजिंक्य रहाणे कल रात ही यहां पहुंच गए जबकि चेतेश्वर पुजारा, जसप्रीत बुमराह और रिषभ पंत आज सुबह पहुंचे। टीम के कोच रवि शास्त्री मुंबई से यहां पहुंचे हैं। कप्तान विराट कोहली बुधवार की शाम को पहुंचेंगे। दोनों टीमें होटल लीला पैलेस में रूकी हैं जहां बायो बबल बनाया गया है। टीमें छह दिन तक क्वारंटीन में रहने के बाद दो फरवरी से प्रैक्टिस शुरू करेंगी टीमों का कोरोना टेस्ट भी होगा। पहला टेस्ट पांच फरवरी से और दूसरा 13 फरवरी से चेन्नई में खेला जायेगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular