Thursday, March 5, 2026
HomeखेलSport : टीम ने इस साल क्या बदला है कप्तान महेंद्र सिंह...

Sport : टीम ने इस साल क्या बदला है कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बताया

आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई थी। इस साल जब सीएसके को पहले ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, तो ऐसा लगा था कि इस साल भी कहानी कुछ पिछले साल जैसी होगी, लेकिन अगले ही मैच से सीएसके की टीम अलग जोश के साथ मैदान पर उतरी और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। सीएसके ने लगातार पांच मैचों में जीत दर्ज की है।

बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद को सीएसके ने सात विकेट से हराया। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उन्हें दिल्ली में इस तरह की पिच की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘हमने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन इसका मतलब यह नहीं हुआ कि हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं थी। हैरान हूं कि दिल्ली का विकेट इतना अच्छा था और ओस भी नहीं थी। सलामी जोड़ी ने काफी अच्छी साझेदारी की।’

RELATED ARTICLES

Most Popular