Sunday, April 5, 2026
HomeखेलSport : ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021: रोहन बोपन्ना सख्त क्वारैंटाइन में रहने को...

Sport : ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021: रोहन बोपन्ना सख्त क्वारैंटाइन में रहने को मजबूर

नई दिल्ली (हि.स.)। स्टार भारतीय डबल्स खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को दोहा से मेलबर्न जाने वाली फ्लाइट में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव निकलने के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले सख्त क्वारैंटाइन में रहना पड़ेगा। 
विक्टोरिया अजारेंका, एंजेलिक कर्बर, केई निशिकोरी जैसे प्रमुख स्टार खिलाड़ी सहित प्रतिभागी 47 खिलाड़ी भी कोविड-19 से प्रभावित उड़ान से सफर करके ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद पहले ही क्वारैंटाइन हो चुके हैं। 17 में से दो चार्टर्ड हवाई जहाजों में यात्रा करने वाले खिलाड़ियों को सह यात्री या कर्मचारी को कोरोना पॉजीटिव होने के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर क्वारैंटाइन में जाना पड़ा। 
 अबू धाबी और लॉस एंजिल्स की फ्लाइट के यात्रियों को शनिवार को क्वारैंटाइन किया गया था। रविवार को दोहा (QR 7485) से उड़ान भरने वाली फ्लाइट के यात्रियों को जानकारी दी गई कि उनकी फ्लाइट में सफर करने वाले एक यात्री का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव निकला है। 
40 वर्षीय बोपन्ना ने ओलंपिक चैनल को बताया, “हमें बस यह सूचित किया गया कि हमारी फ्लाइट के एक व्यक्ति को कोरोना पॉजीटिव निकला है। दोहा से दो फ्लाइट रवाना हुई थी, लेकिन दुर्भाग्य से कोरोना पॉजीटिव यात्री हमारे साथ यात्रा कर रहा था।” 
 उन्होंने कहा, “इस समय सबसे जरूरी है कि दिमाग को किसी ना किसी काम में व्यस्त रखा जाये। मैं कोई ऑनलाइन कोर्स करूंगा या टीवी देखूंगा।” उनके कोच स्कॉट डेविडॉफ़ भी सख्त क्वारैंटाइन में रहने के लिए मजबूर हैं। 
डेविडऑफ़ ने लॉस एंजिल्स से उड़ान भरी थी, जो कोरोना से प्रभावित थी। विश्व में 39वें स्थान पर रहने वाले बोपन्ना मेलबर्न में एटीपी के एक इवेंट से अपने सीजन को खत्म करने की उम्मीद कर रहे थे। बोपन्ना द्वारा अनिवार्य क्वारैंटाइन पूरा करने के दो दिन बाद इसका 31 जनवरी को शुरू होना तय है। 2017 फ्रेंच ओपन मिक्स्ड डबल्स विजेता, मेलबर्न में दो टूर्नामेंट खेलेंगे। इसमें पुर्तगाल के जोआओ सौसा के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन भी शामिल है। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular