Sunday, February 8, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलSidharth Nagar : MBBS छात्र समेत दो नए कोरोना मरीज मिले

Sidharth Nagar : MBBS छात्र समेत दो नए कोरोना मरीज मिले

संवाददाता

सिद्धार्थनगर। जिले में मंगलवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में रूस से आया एमबीबीएस छात्र और लखनऊ से उसके साथ आई एक युवती पॉजिटिव मिली है। छात्र नौगढ़ ब्लॉक के भीमापार गांव का रहने वाला है और युवती रिश्तेदार है। युवती महराजगंज जिले की रहने वाली है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही दोनों को जिला अस्पताल में बने एमसीएच विंग में आइसोलेट करा दिया गया है। नौगढ़ ब्लॉक के भीमापार गांव का रहने वाला 28 वर्षीय युवक रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई करता है। छात्र 23 जून को रूस से लखनऊ पहुंचा। वह 10 दिन तक लखनऊ के एक होटल में क्वारंटीन था। चार जुलाई को वह लखनऊ में रह रही महराजगंज जिले की 19 वर्षीय युवती के साथ भीमापार गांव अपने घर पहुंचा। यहां पांच जुलाई को दोनों का सैंपल लेकर जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
मंगलवार को आई रिपोर्ट में दोनों संक्रमित मिले हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को जिला अस्पताल में बने एमसीएच विंग में आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ डॉ.सीमा राय ने बताया कि मंगलवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में दो संक्रमित मिले हैं। दोनों को आइसोलेट करा दिया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब 284 हो गई है। इसमें से 10 की मौत हो चुकी है जबकि 219 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 55 एक्टिव केस हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular