Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti road accident में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Shravasti road accident में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

एक मोटर साइकिल पर सवार थे 6 लोग, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Shravasti road accident से उजड़ा एक परिवार, तेज रफ्तार ट्रैक्टर मिक्सर ने छीनी 5 जिंदगियां

संवाददाता

श्रावस्ती। नवाबगंज-शंकरपुर मार्ग पर जब्दी गांव के पास सोमवार सुबह हुए एक भीषण Shravasti road accident में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक साल की मासूम बच्ची ने इलाज के दौरान जान गंवाई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।

पुलिस के अनुसार, बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र के मंगलपुरवा निवासी विजय कुमार वर्मा (32) सोमवार सुबह अपनी पत्नी सुनीता देवी (28), रिश्तेदार मंगलवती (40), नीतू (30), नीतू की बहन ज्ञानवती (09) और एक साल की बच्ची के साथ बाइक से रूपईडीहा थाना क्षेत्र के मधनगरा जा रहे थे। नवाबगंज-शंकरपुर मार्ग पर पुलिस चौकी हरबंशपुर के पास उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर मिक्सर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह घातक Shravasti road accident हुआ।

टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय कुमार, मंगलवती, नीतू और 9 वर्षीय ज्ञानवती की मौके पर ही मौत हो गई। सुनीता देवी और मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। गिरट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा, लेकिन वहां भी मासूम बच्ची को बचाया नहीं जा सका। इस Shravasti road accident में मरने वालों की संख्या पांच हो गई।

यह भी पढें : Stray dog पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश

घटना की सूचना मिलते ही डीएम अजय कुमार द्विवेदी और एसपी घनश्याम चौरसिया जिला अस्पताल पहुंचे और घायल महिला का हालचाल जाना। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम, सीओ सतीश शर्मा समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रैक्टर मिक्सर को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि फरार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है, ताकि इस Shravasti road accident के लिए जिम्मेदार को सजा दिलाई जा सके।

ग्रामीणों का कहना है कि नवाबगंज-शंकरपुर मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। इस Shravasti road accident ने एक ही परिवार की खुशियां छीन लीं, जिससे रिश्तेदार और परिचित गहरे सदमे में हैं। कई ग्रामीणों ने मांग की कि इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं और ट्रैक्टर मिक्सर जैसे भारी वाहनों की गति नियंत्रित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे Shravasti road accident टाले जा सकें।

मंगलपुरवा गांव में हादसे की खबर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के घर पर परिजन और ग्रामीण सांत्वना देने पहुंचे, लेकिन परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी मदद उपलब्ध कराई जाएगी और इस Shravasti road accident के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।

यह भी पढें : धर्म छिपाकर युवती से शादी और गर्भपात का आरोपी गिरफ्तार

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 08619730058 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular