संवाददाता
श्रावस्ती। कोविड के बढ़ते प्रकोप और पंचायत चुनाव को देखते हुए एसपी अरविन्द कुमार मौर्य ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी रखने और आने जाने वाले लोगों की सघन जांच करने का निर्देश दिया। एसपी ने बताया कि 13 अप्रैल सायं छह बजे से मतदान समाप्ति तक नेपाल सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। इस दौरान किसी को भी आने जाने की छूट नहीं मिलेगी। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश किया कि रात्रिकालीन कर्फ्यू का पालन जरूर हो। जो भी व्यक्ति उल्लंघन करे उस पर विधिक कार्रवाई की जाय। उन्होंने बताया कि मतदान के 48 घंटे पहले उन लोगों को जनपद की सीमा से बाहर चले जाना होगा। जो जिले के मतदाता नहीं हैं और मतदान कार्य में नहीं लगे हैं। एसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि मतदान के लिए बाहर से आने वाले लोगों के ठहरने और खाने की व्यवस्था सभी थानाध्यक्ष पूरे करा दें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी इकौना महेंद्र पाल शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद, जिलाकमाण्डेन्ट होमगार्ड, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, चुनाव सेल प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय सहित सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
