Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News : DM, SP ने दिया जनपद वासियों को दीपावली की...

Shravasti News : DM, SP ने दिया जनपद वासियों को दीपावली की बधाई

संवाददाता

श्रावस्ती। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने विजय का प्रतीक प्रकाश पर्व पर जनपद वासियों को बधाई दी है तथा शान्ति एंव शौहार्द पूर्ण ढंग से पर्व को मिल जुल कर मनाने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि ग्रन्थों के अनुसार, इस दिन भगवान राम लक्ष्मण और माता जानकी 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे थे। उनके आने की खुशी में नगरवासियों ने घर-घर घी के दीये जलाए थे। तभी से इस त्योहार की शुरुआत हुई। लक्ष्मी पूजा के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने इन्द्र को पराजित किया था। दीपावली का अर्थ है दीपों की पंक्तियां। दीपावली के दिन प्रत्येक घर दीपों की पंक्तियों से शोभायमान रहता है। दीपों, मोमबत्तियों और बिजली की रोशनी से घर का कोना.कोना प्रकाशित हो उठता है। इसलिए दीपावली रोशनी का पर्व भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान कोविड-19 के सुरक्षात्मक प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य ने दीपावली त्यौहार पर जनपदवासियों को अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि दीपावली पर शांति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति या वर्ग शांति व्यवस्था बनाये रखने में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करेगा, तो उसके साथ सख्ती से निपटा जायेगा।

यह भी पढ़ें : जायरीनों को ले जा रही पिकप पलटी, 18 घायल, तीन गंभीर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular