Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News: DM ने लोगों से की अपील-कराएं शत प्रतिशत वैक्सीनेशन

Shravasti News: DM ने लोगों से की अपील-कराएं शत प्रतिशत वैक्सीनेशन

संवाददाता

श्रावस्ती। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा है कि कोविड-19 से लोगो को बचाने हेतु अभी भी लोगां को जागरूक करने की आवश्यकता है, जो जन सहयोग से ही पूरा किया जा सकता है। इसके लिए लोग आगे आएं। वे खुद सोशल डिस्टेंसिग अपनाएं, मास्क लगाएं तथा अपने आस-पड़ोस लोगां को भी इसके इस्तेमाल हेतु प्रेरित करें। वह स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ वैक्सीनेशन की समीक्षा कर रही थीं। जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया है प्रतिदिन 15000 लोगों का वैक्सीनेशन कराया जाए। अपने-अपने क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं हैल्थ एंड वेलनेस सेन्टर पर टीकाकरण से पूर्व लोगों को व्यापक प्रचार प्रसार कर टीकाकरण के बारे में जागरूक करें। लेखपाल, आशा व एएनएम एवं रोजगार सेवक की मदद से अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण अवश्य करायें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि लेखपालों के माध्यम से प्रतिदिन वैक्सीनेशन की समीक्षा की जाए और रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाए। उन्हांने यह भी बताया कि सर्वे के दौरान जो लोग लक्षणयुक्त पाये जाते हैं, उन्हें आरआरटी टीम के माध्यम से मेडिसिन किट उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने अल्पसंख्यक समुदाय के मौलाना और इमाम एवं अन्य बुद्धिजीवी गणों से भी अपील की है कि वे स्वयं कोविड-19 से बचाव जो अपना वैक्सीनेशन करायें तथा लोगों को भी वैक्सीनेशन कराने हेतु जागरूक करें। उन्हांने यह भी निर्देश दिया है कि वैक्सीनेशन सेंटर पर प्रधान, लेखपाल, आशा, एएनएम एंव प्रभारी चिकित्साधिकारी वैक्सीनेशन सेन्टर पर मौजूद रहेंगें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जायें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी इकौना आरपी चौधरी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा मुकेश मातन हेलिया, डब्लूएचओ के एसएमओ अमित श्रीवास्तव सहित प्रभारी चिकित्साधिकारीगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular