Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News: CDO की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक

Shravasti News: CDO की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक

संवाददाता

श्रावस्ती। मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु/औद्योगिक-व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा की गयी। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 06, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 07 तथा ओडीओपी में 05 आवेदन पत्रों पर ऋण स्वीकृत प्रदान की गयी है। स्वीकृत ऋण आवेदन पत्रों पर तीव्र गति से ऋण वितरण कराने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपायुक्त उद्योग/अग्रणी जिला प्रबन्धक इण्डियन बैक भिनगा को दिये गये है। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि लम्बित आवेदनों की जांच कराकर जल्द से जल्द ऋण स्वीकृति प्रदान की जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में व्यापारी/उद्यमी बन्धु द्वारा नगर पालिका भिनगा एवं नगर पंचायत इकौना में साफ-सफाई वअतिक्रमण हटवाने तथा भिनगा एंव इकौना में रोडवेज की बसों के नियमित संचालन कराने की मांग की गयी। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। तथा मण्डी परिषद द्वारा निर्माणाधीन मण्डी दुकानों के आवंटन के बारे में मण्डी विभाग द्वारा उद्यमियों को जानकारी दी गयी। बैठक में उपायुक्त उद्योग जेएन यादव, सहायक आयुक्त उद्योग अरविन्द कुमार भास्कर, सहायक प्रबन्धक मनीष वर्मा, अग्रणी जिला बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र नाथ श्रीवास्तव एवं अधिशासी अभियंता विद्युत दिनेश पाल सहित उद्यमी क्रमशः आलमगीर एवं दीनानाथ गुप्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : निलंबन एवं बर्खास्तगी में क्या अंतर है?

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular