Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News: CDO की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक

Shravasti News: CDO की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक

संवाददाता

श्रावस्ती। मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु औद्योगिक-व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई, जिसमें विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा की गयी। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 03, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 03 तथा ओडीओपी में 03 आवेदन पत्रों पर ऋण स्वीकृत प्रदान की गयी है। स्वीकृत ऋण आवेदन पत्रों पर तीव्र गति से ऋण वितरण कराने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपायुक्त उद्योग/अग्रणी जिला प्रबन्धक इण्डियन बैक भिनगा को दिये गये हैं। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि लम्बित आवेदनों की जांच कराकर जल्द से जल्द ऋण स्वीकृति प्रदान की जाए। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना, उपायुक्त उद्योग जेएन यादव, सहायक आयुक्त उद्योग अरविन्द कुमार भास्कर, अग्रणी जिला प्रबन्धक अनल कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इकौना प्रेमनाथ, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक राज्य सड़क परिवहन निगम श्रावस्ती/बहराइच मोहम्मद इरफान सहित उद्यमी क्रमशः आलमगीर, अरविन्द गुप्ता, रामशंकर गुप्ता, सूफी सगीर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : साइबर अपराधों के लिये SP ने थानों पर तैनात किए नोडल अधिकारी

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular