संवाददाता
श्रावस्ती। जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने बताया है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एव स्वावलम्बन के लिए ’मिशन शक्ति’ के अन्तर्गत माह अगस्त से दिसम्बर 2021 तक प्रत्येक जनपद में कियान्वयन हेतु विस्तृत कार्ययोजना के अनुसार संबंधित विभागों द्वारा गतिविधियों कराये जाने के निर्देश प्राप्त हुए है। उक्त के क्रम में जनपद में 11 अगस्त को कन्या जन्मोत्सव मनाया जायेगा, जिसमें जनपद के समस्त सीएचसी/पीएचसी पर जन्म लेने वाली बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाकर वृहद वृक्षारोपण किया जायेगा।
यह भी पढ़ें : माटी कला से जुड़े कर्मकार होंगे सम्मानित, यहां करें सम्पर्क
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
