जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। देवीपाटन मण्डल के श्रावस्ती जिले में एक बाइक और एसएसबी वाहन के अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा जाने से बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एसएसबी के 11 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों समेत दोनों शवों को बाहर निकाला। शवों का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिरसिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत चिल्हरिया मोड़ स्थित पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भरवाने के बाद बाइक सवार सिरसिया की ओर चल दिये। तभी अचानक सिरसिया की ओर से एसएसबी का वाहन आ रहा था। अचानक सामने वाहन आ जाने से बाइक सवार हड़बड़ा कर अनियंत्रित हो गए। वहीं एसएसबी वाहन चालक भी अचानक बाइक सवार को आगे आता देख उसे बचाने के चक्कर में वाहन को सड़क की पटरी पर उतार दिया। इस दौरान बाइक सवार और एसएसबी वाहन दोनों एक साथ पम्प के सामने लगे बिजली के पोल से टकरा गए। इससे बिजली का पोल टूटकर गिर गया और एसएसबी का वाहन खड्डे में पलट गया। वहीं बाइक सवार भी पोल व बाइक के नीचे दब गए। बिजली सप्लाई चालू होने के कारण बाइक व वाहन में आग लग गई। एसएसबी जवान किसी तरह बाहर निकले, लेकिन बाइक सवार दबने व करंट से झुलस गए। इसमें बाइक सवार राम देव (38) पुत्र बाबूराम निवासी सिरसिया व सोनू उर्फ लकी (25) पुत्र विश्वनाथ निवासी भिनगा की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : पूर्व CM के नाम पर होगा इस जिले का नाम
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
