Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News : सफलता के लिए लगन और मेहनत का कोई विकल्प...

Shravasti News : सफलता के लिए लगन और मेहनत का कोई विकल्प नहीं-बृजभूषण

संवाददाता

श्रावस्ती। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया। बुधवार को लव विद्यापीठ में समारोह का आयोजन करके राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने छात्रों को नकद पुस्कार, प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को खुद से सवाल करना चाहिए कि मैं कितना मेहनत करता हूं।
कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि सफलता हासिल करने के लिए मेहनत व लगन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। उन्होंने छात्रों से कहा कि सफलता पाने के लिए खुद अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसी हिसाब से पढ़ाई में जी जान से जुट जाएं। इससे सफलता कदम चूमेगी। उन्होंने कहा कि लगन से पढ़ाई करने में गरीबी आड़े नहीं आनी चाहिए। इसके लिए महापुरुषों के जीवन से सीख लेनी चाहिए, जो अभाव में पढ़े और आगे बढ़े। सांसद ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए शरीर का स्वस्थ होना भी जरूरी है। इसके लिए मानसिक श्रम के साथ ही शारीरिक श्रम भी जरूर करना चाहिए। इससे शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं और अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि शारीरिक बल को बढ़ाने के लिए ही खेलकूद को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। छात्रों को खेल और योग व्यायाम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को खुद से सवाल करना चाहिए कि मैं कितना मेहनत करता हूं।
कार्यक्रम को पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, रमन सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कुलभूषण सिंह अमित सिंह, अनुराग पाठक, शिवकुमार पाठक, रामदेव मिश्र, अमरेश पांडेय, आलोक सिंह शाद, तुफैल खान, सत्येन्द्र कुमार, अंकित सिंह, विकास सिंह, अभिषेक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। लव विद्यापीठ में आयोजित कार्यक्रम में सभी ब्लाकों के छात्रों को सम्मान मिला। इसके लिए ब्लाकवार हाईस्कूल और इंटर के मेधावी छात्रों की सूची बनाई गई थी। ब्लाकवार बनी सूची में टापटेन छात्रों को शामिल किया गया। सम्मान समारोह में जिले के 120 छात्रों को शामिल किया गया था। लेकिन 112 छात्र शामिल हुए। छात्रों को प्रमाण पत्र, मेडल और नकद पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही छात्रों को आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular