संवाददाता
श्रावस्ती। मरीजों की सेवा से बढ़कर और कोई सेवा नहीं है। इसलिए लोगों को चाहिए कि वे मरीजों की सेवा में आगे आयें, और उनकी सेवा कर पुण्य अर्जित करें। उक्त विचार विकास खण्ड इकौना कस्बे में संचालित स्व. भगौती प्रसाद मिश्रा मेमोरियल, मिश्रा सेवा अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करने के दौरान प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सम्मान आफरोज ने व्यक्त किया। उन्हांने जोर देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सभी के विकास एवं उनके उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा तमाम योजनाओं का संचालन कर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। सदस्य ने कहा कि अभी भी कोरोना का संक्रमण पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए लोगों को अभी भी बहुत सजग रहने की आवश्यकता है। इसके लिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग अपनाये, अनिवार्य रूप से मास्क लगायें तथा अपने परिवार , समाज व गांव के लोगों को भी अनिवार्य रूप से कोविड-19 से बचाव हेतु लोगों को प्रेरित करें, ताकि किसी भी दशा में कोरोना का संक्रमण बढ़ने न पावे। ताकि हमारे समाज के सभी लोग स्वस्थ्य एवं सुखी रहें। इस अवसर पर अस्पताल के संचालक रमेश कुमार मिश्रा, डा अरशद जमाल सिद्दीकी, डा सर्वजीत पाठक, अशोक गुप्ता, जनसम्पर्क अधिकारी माता प्रसाद वर्मा एवं रामनिवास गुप्ता सहित अन्य चिकित्सकगण/पैरामेडिकल कर्मी एवं जनसमुदाय उपस्थित रहा।
यह भी पढ़ें : दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर मार डालने का आरोप
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
