Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News : बैंक व डाकघर अधिक लेनदेन पर रखें कड़ी नजर-DM

Shravasti News : बैंक व डाकघर अधिक लेनदेन पर रखें कड़ी नजर-DM

संवाददाता

श्रावस्ती। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया है कि विधानसभा निर्वाचन प्रक्रिया की शुद्धता को बनाए रखने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग की ओर से व्यवस्था दी गयी हैं कि चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं अपने या अपने निर्वाचन एजेण्ट के साथ संयुक्त रूप से एक खाता खुलवाया जायेगा। अभ्यर्थी के सभी निर्वाचन व्यय केवल इसी खाते से किये जायेंगे। अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार यह खाता किसी भी की आपरेटिव बैंकों, डाकघरों या किसी भी अन्य बैंकों में खोल सकते हैं। लीड बैंक प्रबन्धक व डाक अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि अभ्यर्थियों का खाता खुलवाये जाने में अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाय। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लीड बैंक प्रबन्धक व डाक अधीक्षक को यह भी निर्देश दिया है कि सभी बैंक व डाकघर निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी व्यक्ति के बैंक खाते से नकद की प्रतिदिन संदेहास्पद निकासी पर भी नज़र रखते हुए संदेहास्पद लेन-देन की जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायेंगे।

यह भी पढ़ें : कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर हुई 384

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी डाकघर व बैंक शाखाओं को निर्देश दिया है कि असामान्य तथा संदेहास्पद नकद निकासी या निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान 10 लाख से अधिक की राशि बैंक/डाकघर में जमा करवाना जबकि पिछले दो माह के दौरान इस प्रकार की जमा व निकासी न की गयी हो या निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान नकदी के बिना किसी पूर्व स्थानान्तरण के जिला/निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न व्यक्तियों के बैंक/डाकघर खाते में एक ही बैंक/डाकघर खाते से आरटीजीएस द्वारा राशि का असामान्य हस्तान्तरण या मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल हलफनामे में उल्लिखित अभ्यर्थियों को उनके पति/पत्नी या उनके आश्रितों के बैंक/डाकघर खाते से एक लाख से अधिक की नकदी की जमा निकासी या निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान राजनैतिक दल के खाते में एक लाख से अधिक नकदी की जमा या नकदी की निकासी अथवा अन्य कोई सन्देहास्पद नकदी का लेन-देन जिसका निर्वाचकों को रिश्वत देने में प्रयोग किया गया हो तो ऐसे मामलों की जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायी जाय। इसके अलावा उन्होने सभी डाकघर व बैंकों को यह भी निर्देश दिया है कि यदि नकदी की बड़ी राशि की संदेहास्पद प्रकार की निकासी का कोई मामला सामने आता है तो उस बड़ी राशि जो कि 10 लाख रूपये से अधिक होगी, के बारे में आयकर विभाग के नोडल अधिकारी (महानिदेशक आयकर अन्वेषण) के कार्यालय या सहायक निदेशक/उप निदेशक, जिला प्रभारी आयकर को आयकर नियमों के अन्तर्गत आवश्यक कार्यवाही करने के लिए उपलब्ध करायेंगे तथा जिला निर्वाचन कार्यालय को भी सूचित करें।

यह भी पढ़ें : कोविन पोर्टल पर ऐसे सुधारें नाम, आयु, लिंग आदि सम्बंधी त्रुटियां
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular