Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News : पारिवारिक कलह से नहर में कूद गए वृद्ध दम्पत्ति

Shravasti News : पारिवारिक कलह से नहर में कूद गए वृद्ध दम्पत्ति

संवाददाता

श्रावस्ती। जिले के गिलौला थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के कारण एक वृद्ध दम्पत्ति नहर में कूद गए। कुछ देर बाद महिला का शव घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर बरामद किया गया, जबकि पति की खोज की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भिठौरा राम सहाय के मजरा गोमदापुर निवासी देवतादीन (65) पुत्र राम अभिलाख व पत्नी शांति (62) का बुधवार सुबह परिजनों से कुछ विवाद हो गया था। इस पर दोनों गिलौला बाजार को जाने के लिए कहकर घर से निकले लेकिन तिलकपुर गांव के उत्तर नहर के पास पहुंचने पर दोनों ने नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर आस पास के लोग भी आ गए। करीब एक घंटे के बाद महिला शांति देवी का शव एक किलो मीटर दूर नहर में मिला, लेकिन देवतादीन का पता नही चल सका। सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देवतादीन की खोज कराई। खबर लिखे जाने तक देवतादीन का पता नहीं चला है। जबकि शांति देवी के शव को पंचनामा के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुरुवार को भी शव की खोज कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular