Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News: नवागन्तुक एडीएम ने सम्हाला कार्यभार

Shravasti News: नवागन्तुक एडीएम ने सम्हाला कार्यभार

संवाददाता

श्रावस्ती। नवागन्तुक अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र बाजपेयी ने बुधवार को पूर्वान्ह में कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वह जनपद सिद्धार्थ नगर, गाजियाबाद, बनारस, कानपुर, गोरखपुर एवं हमीरपुर में भी तैनात रह चुके है। अपर जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने के दौरान जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट की। अपर जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त कलेक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी नजारत/डिप्टी कलेक्टर शिवध्यान पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ, वाणिज्यकर निरीक्षक तरुण पाण्डेय, आपदा सलाहकार गफ्फार हुमायुं, प्रशासनिक अधिकारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव, आशुलिपिक केके वैश्य, नाजिर अनूप तिवारी, पटल सहायक मंशाराम, विश्वनाथ, अश्वनी यादव, विपिन चटर्जी, प्रीतम सहित कलेक्ट्रेट परिवार के सदस्यों ने अपर जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने लोगों से परिचय भी लिया।

यह भी पढ़ें : जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ मेगा क्रेडिट कैंप

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular