Wednesday, March 18, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाShravasti News: दहेज के लिए श्रावस्ती में मार डाली गई गोण्डा की...

Shravasti News: दहेज के लिए श्रावस्ती में मार डाली गई गोण्डा की लड़की

संवाददाता

श्रावस्ती। जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के लखना गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद शव घर में छत के कुंडे से लटका दिया गया। इस मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पति, सास, ससुर व जेठ समेत पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी अरविद कुमार मौर्य ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एसपी ने बताया कि गोण्डा जिले के खरगूपुर क्षेत्र के लोनावा दरगाह निवासी रोज अली ने अपनी बहन राजिया का विवाह तीन वर्ष पूर्व गिलौला क्षेत्र के लखना गांव निवासी मुहम्मद जलाल के साथ किया था। आरोप के मुताबिक, विवाह के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज को लेकर राजिया को प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार की सुबह उसका शव घर में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटकता पाया गया। सूचना पर मायके के लोग पहुंच गए। भाई रोजअली ने दहेज के लिए बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए ससुराल के लोगों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने पति जलाल, ससुर मोहर्रम अली उर्फ हगने, सास आमीना व जेठ बाबू व कमाल के विरुद्ध दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक आरके वर्मा ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  मोदी सरकार के इस कानून से किसानों को बड़ी राहत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular