Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News: डीएम, सीडीओ ने किया नवनिर्मित चेकडैम का लोकार्पण

Shravasti News: डीएम, सीडीओ ने किया नवनिर्मित चेकडैम का लोकार्पण

संवाददाता

श्रावस्ती। विकास खण्ड सिरसिया के अन्तर्गत ग्राम पूरे अधारी में मानव विकास संस्था जयपुर द्वारा नवनिर्मित चेकडैम का जिलाधिकारी टीके शिबु एवं मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस चेकडैम के निर्माण हो जाने से निश्चित ही इस क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि चेकडैम के निर्माण से किसानों के खेतों के सिंचाई हेतु जलसंचय हो पायेगा तथा किसानों की फसल उत्पादन में वृद्धि होगी। उक्त अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी शिशिर वर्मा, मानव विकास संस्था/कार्यदायी संस्था के पदाधिकारीगण एवं किसान बन्धु उपस्थित रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular