Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News : डीएम ने लिया कंटेनमेंट क्षेत्र का जायजा

Shravasti News : डीएम ने लिया कंटेनमेंट क्षेत्र का जायजा

संवाददाता

श्रावस्ती। जिलाधिकारी सुश्री यशु रुस्तगी ने भिनगा बाजार में पैदल भ्रमण कर हॉटस्पॉट/कंटेनमेंट एरिया का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को आवश्यक रोजमर्रा वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित रखने हेतु उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया। भ्रमण के दौरान दुकानदारों, ग्राहकों एवं बिना मास्क लगाये लोगों को संक्रमित बीमारी से बचाव हेतु मास्क लगाने की नसीहत भी दी गई। जिलाधिकारी ने पुनः जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग न अपनाने तथा मास्क का प्रयोग भी न करने पर संक्रमण बढने की प्रबल संभावना बढ़ गई है। इसी का नतीजा है कि दिनों दिन संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़ रही है, जो बहुत ही चिंता का विषय है। अभी यदि हम इस बीमारी से बचने के लिए सजग नहीं हुए तो निश्चित ही इस बीमारी से और लोग संक्रमित होते जायेंगे। जीवन अमूल्य है इसलिए जनपदवासी अब सजग होकर कोरोना योद्धा की भूमिका में आवें और यह प्रतिज्ञा करें कि हम इस बीमारी से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे तथा अनिवार्य रुप से मास्क भी लगायेंगे और अनावश्यक रुप से घर से बाहर भी नहीं जायेंगे। यह प्रतिज्ञा अमल करके हम सब कोरोना बीमारी का डटकर मुकाबला करें ताकि इस बीमारी के संक्रमण को रोका जा सकें। और लोगों को सुरक्षित एवं स्वस्थ्य रखा जा सकें। जिलाधिकारी ने जनपद में स्थित सभी दुकानदारों एवं प्रतिष्ठानों के संचालको एवं ग्राहको से अपील की है कि वे शोसल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए मास्क का प्रयोग अनिवार्य रुप से करें। ताकि इस बीमारी को और फैलने से रोका जा सकें। जिलाधिकारी ने जिलें में और संक्रमण न फैलने पावें। इसके रोकथाम के लिए उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों, तहसीलदारों एवं थानाध्याक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखे और लोगों को शोसल डिस्टेंसिंग अपनाने के साथ ही मास्क अथवा मास्क के स्थान पर गमछा, तौलिया एवं दुपट्टा का प्रयोग अनिवार्य रुप से करें। इसके लिए लोगों का प्रेरित भी किया जाए। यदि किसी के द्वारा इसका उल्लंघन किया जाए तो सरकार द्वारा निर्धारित दंड स्वरुप उनसे जुर्माना भी वसूल कर रसीद भी दिया जाए। जिलाधिकारी के जाएजा लेने के दौरान अपर जिलाधिकारी योगानन्द पाण्डेय, उपजिलाधिकारी प्रवेन्द्र कुमार, सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular